दिग्विजय ने कहा सिमी का पनाहगार है बजरंग दल
दिग्विजय ने कहा कि आतंकवाद के मामले में चाहे हिन्दू हो या मुसलमान बराबर से सजा दी जानी चाहिये। मालेगांव विस्फोट के मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कई हिन्दूवादी संगठन भी आतंकवाद की राह पर चल रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि उन पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाते, तो दिग्विजय बोले कि यहां एक नहीं सैंकड़ों संगठन हैं, किस-किस पर प्रतिबंध लगायें।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र के खंडवा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सिमी के एक कार्यकर्ता को असलहों व बम बनाने की सामग्री के साथ पकड़ा। बाद में पता चला कि वह कार्यकर्ता पिछले तीन महीने से बजरंग दल के एक सदस्य के घर पर छिपा हुआ था।
बाबा रामदेव पर सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि बाबा रामदेव कहीं के नेता नहीं हैं, वो खुद को स्वयंभू नेता बना बैठे हैं। वो सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications