एमपी में एक और बाबू निकला करोड़पति

लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक मनीष कथूरिया ने बताया कि जेडीए के लिपिक मुकेश दुबे के विजयनगर स्थित आवास पर छापा माया गया, उसके दौरान पता चला कि दूबे के पास तीन भव्य मकान, कई जगह जमीन और 6 कारों का पता चला है। उनके पास 20 बैंक खाते भी है। खातों में कितनी राशि है पुलिस इसका पता लगाने में लगी है।
अभी तब दूबें के पास से पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद कर ली गयी है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में डॉक्टर दंपत्ति द्वारा ली गई घूस की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घूस के पैसों की गिनती करने के लिए इन लोगों ने नोट गिनने की मशीन रखी हुई थी। कागजी संपत्ति के अलावा इनकी और भी काफी संपत्ति है। जिसमें इनके पास 2 गोदाम, 25 एकड़ जमीन, 1 कोल्ड स्टोरेज, एक पेट्रोल पंप, बड़ी मात्रा में जेवर और 4 कार बरामद की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications