प्रधानमंत्री आवास के पास कार में धमाका

Blast
खबर मिली है कि दिल्‍ली की औरंगजेब रोड पर एक इनोवा कार में एक जबर्दस्‍त धमाका हुआ है। इस धमाके की वजह से आपस-पास के पांच वाहनों के शीशे चिटक गये। यह धमाका शाम करीब 3:20 बजे हुआ। जिस जगह पर यह धमाका हुआ है, वो संसद भवन से महज दो किलोमीटर दूर है। वहीं प्रधानमंत्री आवास की दूरी सिर्फ 500 मीटर है।

सोमवार की दोपहर संसद भवन के पास स्थित औरंगजेब रोड पर एक इनोवा कार में धमाका हुआ। धमाके में कार में बैठे दो लोग घायल हो गये हैं। घायलों को डा. राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को क्‍वाडरेन ऑफ कर दिया।

फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट मौके पर पहुंचे और धमाके के कारण जानने के लिए सबूत इकठ्ठा किये। पुलिस ने फिलहाल किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि इस धमाके में किस विस्‍फोटक पदार्थ का इस्‍तेमाल किया गया है। यह अभी बताना जल्‍दबाजी होगी।

5:30 बजे मिले अपडेट के मुताबिक यह कार इजराइली दूतावास की थी। बताया जा रहा है कि जिस समय चलती कार में धमाका हुआ, उस समय कार का कोई पीछा कर रहा था।

6:00 बजे का अपडेट- इजराइली दूतावास ने अपनी जांच एजेंसियों को मौके पर भेज दिया है। इस धमाके में घायलों में से एक महिला है, जो इजराइली दूतावास के एक अधिकारी की पत्‍नी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+