ठाकरे ने शरद पवार से कहा एक्सचेंज करो पार्टी और प्रॉपर्टी

ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए बाल ठाकरे ने कहा कि वे शरद पवार को खुली चुनौती दी है वे मेरी पार्टी के साथ अपनी पार्टी और प्रॉपर्टी बदल लें। कुछ दिन पहले शरद पवार ने यह भी कहा था कि बाल ठाकरे का राजनीति में असतित्व अब खत्म हो चुका है। इसके जवाब में बाल ठाकरे ने कहा कि शरद पवार को रैली में आकर देखना चाहिए कि मेरा राजनीतिक महाराष्ट्र में क्या है।
अपनी इस रैली के दौरान बाल ठाकरे ने कांग्रेस नेता नारायण राणे और अपने भतीजे और मनसा प्रमुख राज ठाकरे पर भी जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि अगर राज ठाकरे की पार्टी इन चुनावों में जीत हासिल कर लेती है तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications