रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी शुक्रवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ कृष्णानगर थानाक्षेत्र के गोपालपुरी इलाके में चुनाव प्रचार करने गई थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे नायब तहसीलदार अनुपम पांडेय के नेतृत्व में एक उड़नदस्ते ने चुनाव प्रचार की चेकिंग की। एसएसआई कृष्णानगर के मुताबिक जांच में पाया गया कि रीता बहुगुणा जोशी मानक से ज्यादा करीब 25 छोटे-बड़े चौपहिया वाहनों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थीं।
उन्होंने गोपालपुरी क्षेत्र में प्रचार करने की अनुमति भी नहीं ली थी। उनके प्रचार की वीडियोग्राफी कराई है। नायब तहसीलदार की ओर से उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरी ओर नगराम थाने में पुलिस की ओर से मोहनलालगंज से राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी आरके चौधरी व राजेंद्र तिवारी के खिलाफ 127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications