अमेरिकी सेना में मिलेगी महिलाओं को जगह

सैन्य कार्मिक नीति के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री वी. पेनराड ने कहा कि रक्षा विभाग लैंगिक बाध्यता वाली नीतियों को बदलकर अतिरिक्त रिक्तियां लाने के प्रयास जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध है। पेनराड ने कहा कि हमें शुरूआती कदमों से आगे बढ़ना है। कांग्रेस को भेजी गयी रिपोर्ट के बाद पेंटागन ने महिलाओं के लिए लड़ाकू इकाइयों से संबंधित पद निकालने की घोषणा की थी। जिनमें टैंक प्रणालियों और खुफिया अधिकारियों की नियुक्ति भी शामिल है।
वैसे तो महिलाएं पहले ही इनमें से कई पदों पर सेवाएं देती हैं लेकिन उन्हें अस्थाई तौर पर बटालियनों में शामिल किया जाता है। ईरान और अफगानिस्तान में पिछले दशक के युद्ध के दौरान सैनिकों की मांग के आधार पर यह कदम जरूरी माना गया। नये नियमों में महिलाओं के इनफेंटी, लड़ाकू टैंक इकाइयों और विशेष अभियान कमांडो इकाइयों में सेवाएं देने पर रोक हैं जिन्हें सबसे खतरनाक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications