युवराज राहुल का मिशन य़ूपी भी ध्वस्त: लाल जी टंडन
लखनऊ। चुनावी समर में राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप लगाना जारी है। कांग्रेस के युवराज की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनें यूपी चुनाव पर भाजपा ने जमकर चुटकी ली है। प्रदेश में किसी के साथ कोई तालमेल ना करने का ऐलान करने के बाद कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश में किसी को बहुमत ना मिलने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की बात क्या की, भाजपा को मौका मिल गया कांग्रेस पर वार करने का।
भाजपा के सांसद लालजी टंडन ने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह बयान साबित करता है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही घुटने टेक दिये हैं। उसे पता है उनके युवराज का मिशन बिहार की तरह ही मिशन यूपी भी पूरी तरह से फ्लाप हो गया है।
लालजी टंडन ने आगे कहा कि राहुल तो राहुल, उनके राजनीतिक गुरू दिग्विजय सिंह ने सत्ता और लोकतंत्र को लज्जित किया है। तभी तो लोग उन्हें समय-समय पर दिमाग सही करवाने की बात करते हैं। कांग्रेस मौका परस्त है तभी तो मौका देखकर वो कभी जाति-धर्म की बात करती है तो कभी विकास की। जनता कांग्रेस को दोहरे चरित्र को समझ चुकी है जो इस चुनाव में करारा जवाब देने वाली है।













Click it and Unblock the Notifications