सुसराल नहीं जा रही थी बहन, भाई ने कुल्हाड़ी से काटा

पांच साल से तारो देवी पति को छोड़कर पिहोवा के गढ़ी लांगरी निवासी बलजीत के साथ रह रही थी। बलजीत ट्रक चलाता है। इन दिनों दोनों शहर की सरस्वती कालोनी में रह रहे थे। इससे तारो देवी के परिवार वाले खफा थे। तारो का पति जसविंद्र कुछ दिन से अपने सालों के पास ही रह रहा है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। तारो के भाई चाहते थे कि वह दोबारा पति जसविंद्र के पास ही रहे।
जसविंद्र और उसके भाई बृहस्पतिवार को उसे सरस्वती कालोनी से गांधी नगर में सुरजीत के घर ले आए। यहां पर उन्होंने तारो को मनाने प्रयास किया। जब वह जसविंद्र के पास आने को तैयार नहीं हुई तो उन्होंने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने तारो के पिता जरनैल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तारो की हत्या के आरोप में पति जसविंद्र सिंह, भाई सुरजीत सिंह, मलिकपुर निवासी बलजीत और भाभी बबली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बबली पुलिस की हिरासत में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications