डर्टी वीडियो देख दबंग बने मंत्रीजी, कांग्रेस ने सीएम से मांगा इस्‍तीफा

Bangalore
बेंगलूरु। मंत्रीजी विधान परिषद में बैठे डर्टी वीडियो देख रहे थे। तीसरी आंख यानिकि मीडिया के कैमरे ने उनकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया। मंत्रीजी की हरकत का टे‍लीकास्‍ट कर दिया गया। नतीजा हुआ मंत्रीजी के साथ-साथ उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी हो गई। डर्टी वीडियो देखने की कीमत 3 मंत्रियों को अपनी कुर्सी गंवाकर चुकानी पड़ी।

इस पूरे कांड में प्रमुख नाम था लक्ष्‍मण सावदी का। जो अब डर्टी वीडियो देखने के बाद दबंग बन बैठे हैं। उनको लगा कि उनकी यह किरकिरी मीडिया की वजह से हुई है। इसलिए उन्‍होंने अपनी दबंगई मीडिया पर निकालने की सोची।

वे नहीं चाहते थे कि उन्‍होंने विधान परिषद में जो करतूत की थी उसे उनके इलाके के लोग देखे। इसके लिए उन्‍होंने अपने इलाके की बिजली गुल करवा दी। इतना ही नहीं वहां उन्‍होंने अपनी दबंगई दिखाते हुए केवल ऑपरेटरों को सभी की कवेल काटने का आदेश दे दिया। फिर क्‍या था कि पूरे इलाके में न तो बिजली पहुंची और न ही लोग टीवी देख पाए।

इतना ही नहीं मंत्रीजी ने सुबह से पहले यह इंतजाम कर लिया था कि उनके इलाके में कोई न्‍यूजपेपर न पहुंचे। फिर क्‍या था उनके लोगों ने सभी जगह पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि इलाके में किसी भी भाषा का अखबार न पहुंच पाए।

मंत्रीजी की इस हरकत के बाद इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद वहां की बिजली की कटी हुई लाइन को फिर से जोड़ा गया। वैसे मंत्रीजी कितना भी छुपा लें यह खबर तो सब जगह अब आग की तरह फैल चुकी है।

विपक्षी पार्टी भी इस मामले को बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। वह दबाव बनाकर पहले ही अश्‍लील वीडियो देखने वाले मंत्रियों की कुर्सी छिनवा चुकी है। अब कांग्रेस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री सदानंद गौड़ा से इस्‍तीफा देने की मांग कर रही है। जिसके लिए वह विधानसभा परिषद के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+