रार्बट वाड्रा के काफिले को रोकना आईएएस को पड़ा भारी, भेजे गये गोवा

रायबरेली। सोमवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के पति रार्बट वाड्रा भी अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आये लेकिन उनके विशाल काफिले को उस समय बड़ा झटका लगा जब आईएएस पवन सेन ने उन्हें रास्ते में रोक दिया।

आईएएस का कहना है कि एक तो रार्बट वाड्रा रायबरेली में मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के अपने काफिले के साथ जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर रार्बट वाड्रा को दस गाड़ियों के साथ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने की अनुमति थी लेकिन उनकी रैली में करीब सौ बाइक थी इसीलिए प्रशासन ने उन्हें रैली से पहले ही रोक दिया।

आचार संहिता के मुताबिक काफिले में पांच से ज्यादा वाहन नहीं होने चाहिए लेकिन वाड्रा के साथ 100 से ज्यादा बाइकें थीं। इसकी कीमत आईएस को तुंरत ही मिल गयी और देऱ शाम एक फरमान आ गया जिसमे आईएएस पवन सेन का तबादला गोवा कर दिया गया। 2005 बैच के आईएएस पवन सेन बतौर पर्यवेक्षक अमे‍ठी में तैनात थे।

हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि पवन सेन के तबादले का फैसला पहले ही हो चुका था और इसका काफिला रोके जाने की घटना से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है तो पवन सेन का तबादला कल ही क्यों हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+