परमाणु संयंत्र की सर्वे टीम को बनाया बंधक

कंपनी के तीन कर्मचारी सदानंद, विनेश व प्रवीण लेवलिंग मशीनों के साथ गोरखपुर पहुंचे। बोलेरो गाड़ी से पहुंचे इन कर्मचारियों ने गांव गोरखपुर की पश्चिम दिशा में ढाणी लेखूराम के समीप अपना कार्य शुरू किया ही था कि आसपास के किसान वहां पहुंच गए। परमाणु संयंत्र के लिए सर्वे की जानकारी मिलते ही किसानों ने फतेहाबाद में धरने पर बैठे किसान संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच को सूचना दे दी।
इस पर हंसराज सिवाच व सुभाष पूनिया सहित किसान नेता गांव में पहुंचे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों ने बताया कि उनका परमाणु ऊर्जा निगम से कोई लेना-देना नहीं है। वे तो अपनी कंपनी के निर्देश पर यहां काम करने आए हैं। उनका काम तो इस क्षेत्र में पडऩे वाली ढाणियों, पेड़-पौधों की गिनती और लेवलिंग का है।












Click it and Unblock the Notifications