यूपी का युवा लिखेगा नई इबादत: संजय दत्त

लखनऊ। यूपी की राजनीति के अग्रिपथ पर निकल चुके कांचा यानी फिल्म अभिनेता संजय दत ने कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दत्त परिवार के दिल में बसती है। उन्होंने यह भी कहा कि सूबे की तस्वीर व तकदीर बदलने की ताकत युवाओं में ही है और इन्हीं के बूते यूपी की नई इबादत लिखी जायेगी।

देश के युवाओं को ही अब जनहित व न्यायहित में आगे आना होगा, तभी सूबे व देश में लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं व युवाओं से देश व समाज हित में सोच समझ कर मतदान करने की अपील की गई। वहीं सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर ने कहा कि विकास की यात्रा में हरियाणा प्रान्त ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हरियाणा ने अलग राज्य के रूप में गठन के बाद सराहनीय प्रगति की है।

सांसद तंवर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभिनेता एवं सांसद राजबब्बर,फिल्म अभिनेता संजय दत के अलावा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया से बातचीत कर रहे थे। सासंद तंवर ने बताया कि उत्तराखंड व पंजाब के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढऩे से यूपी में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की संभावना प्रबल हुई है। राहुल गांधी के आह्वान पर युवाओं में मतदान करने का उत्साह बढ़ा है,यूपी में भी यही सिलसिला चलेगा।

सांसद राजबब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर कांग्रेस ही ले जा सकती है। उन्होंने बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने पर ही प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। लोग विकास के मुद्दे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को वोट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+