भाजपा-कांग्रेस दलाल और बसपा लुटेरों की पार्टी: कल्याण
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के संस्थापक कल्याण सिंह ने रविवार को कहा कि बसपा लुटेरों की सरकार है और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा हाथी की मूर्तियों और पार्क बनाने में खर्च कर दिया। श्री सिंह ने शाहजंहापुर में विरोधी पार्टियों को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि यह सब तो प्रदेश का खून चुसने के लिये बैठे हैं।
कल्याण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी तो दलाल हैं और बसपा तो लुटेरों की पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें दूसरों का भ्रष्टाचार नजर आता है मगर अपनी पार्टी के अंदर का भ्रष्टाचार उन्हें दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ डाले।
मुख्यमंत्री मायावती ने जनता का पैसा अपनी और हाथी की मूर्तियों के अलावा पार्कों को बनवाने में उड़ा दिया। उनकी देखादेखी उनके मंत्रियों ने भी प्रदेश को लूटा। सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बीएसपी सरकार से त्रस्त्र है और बदलाव चाहती है। प्रदेश का किसान बदहालत है और आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी वादों से जनता का भला होने वाला नही हैं। जनता जाति व धर्म की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी।













Click it and Unblock the Notifications