खुद को शिव का अवतार बता कर मासूम को ठगा

Lord Shiva
दिल्ली (ब्यूरो) । दो ठगों ने 11 साल के बच्चे को बरगला कर उसके घर में रखे जेवरात लेकर भाग गया। हालांकि ऐसी घटनाएं बार-बार होती रही हैं लेकिन लोग बच्चों को क्यों नहीं ट्रेंड करते हैं, ताकि कोई ठग उन्हें न ठग सके। इस बार मामला जगतपुरी का है। एक ठग ने खुद शिव का अवतार बता कर 11 साल के मासूम को ठग लिया।

इस ठग ने कहा, मैं शिवजी का अवतार हूं, मेरी उम्र 350 साल है, बेटा तुम्हारे घर में परेशानियां चल रही हैं, आज रात एक दानव तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देगा...। कुछ इसी तरह झांसा देकर दो शातिर बदमाशों ने 11 वर्षीय मासूम से लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। बदमाशों ने बच्चे से पूजा कर दानव को घर से निकालने का आश्वासन देकर जेवरात मंगाए। जिसे लेकर वह रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जगतपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार जगतपुरी, चंद्र नगर इलाके में रहता है। सोमवार को इनकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। पूरा परिवार वहां चला गया। घर में दोनों बच्चे आलोक (16) और समीर (11) (दोनों बदला हुआ नाम) मौजूद थे।

दोपहर के समय आलोक ने समीर को घर के पास ही एक दुकान से मोबाइल का रिचार्ज कूपन लेने के लिए भेज दिया। रास्ते में दो युवक समीर को रोककर उससे रास्ता पूछने लगे। मना करने के बावजूद दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया। एक युवक ने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि वह भगवान शिव का अवतार है। उसकी उम्र 350 साल है। समीर को डराने के लिए उसने कहा कि उसके घर में परेशानियां चल रही हैं। आज रात को एक दानव तुम्हारे पूरे परिवार को मार देगा।

समीर डर गया। बदमाशों ने उसे बताया कि बचपन में उसकी मां ने एक चींटी मार दी थी जो अब दानव बनकर उसके परिवार को मारना चाहती है। अगर उसको इन सब से बचाना है तो घर में रखे सारे जेवरात उसे लाने होंगे। डर कर समीर घर से सारे जेवरात समेटकर बताई हुई जगह पर ले आया। एक बदमाश ने समीर से कहा कि वह उसके जेवरात की पूजा कर रहे हैं, जब तक पूजा न हो वह आंखें बंदकर शिवजी का जप करे। जब तक वह न कहें आंखें नहीं खोले। समीर ऐसा करते रहा। थोड़ी देर बाद जब उसने आंखें खोला तो दोनों बदमाश गायब थे। पीड़ित ने शाम के समय अपने पिता को सारी बात बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+