भाकपा ने आयोग से की पेड न्यूज की शिकायत

उन्होंने पत्र में कहा कि समाचार के नाम पर सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के भाषणों का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। साथ ही इन दलों के नेताओं पर 15-15 मिनट के फीचर भी प्रसारित हो रहे हैं। गिरीश ने कहा कि भाकपा राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त छह दलों में से है और वह 51 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन उसकी गतिविधियों को किसी भी चैनल पर जगह नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर पेड न्यूज का मामला है, जिसकी गम्भीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिये। मालूम हो कि इस बार चुनाव आयोग ने पेड न्यूज को लेकर खासा सख्ती बरती है।












Click it and Unblock the Notifications