प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा मैंने रिश्‍वत नहीं ली

Prafull Patel
दिल्‍ली। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल ने अपने ऊपर लग रहे रिश्‍वत के आरोपों पर हैरानगी जाहिर की है। अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जिस डील को लेकर रिश्‍वत के आरोप लगाए जा रहे हैं उस तरह की कोई डील हुई ही नहीं थी। फिर रिश्‍वत की बात कहां से आती है।

इस मामले में केंद्रीय उड्डयन मंत्री अजित सिंह से यह मांग की जा रही है कि मामले की जांच की कराई जाए। अजित सिंह ने इन आरोपों की जाचं करने के आदेश देने से मना कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि जिन आरोपों का कोई आधार नहीं है उसकी जांच कराने का कोई मतलब नहीं है।

गौरतलब है कि कनाडा के एक समाचार पत्र 'ग्‍लोब एंड मेल' ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया था कि 2006 में 10 करोड़ के एक ठेके का टेंडर पास करने के लिए प्रफुल्‍ल पटेल ने ढ़ाई करोड़ की रिश्‍वत स्‍वीकारी थी।

रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में भारतीय मूल के एक व्‍यापारी नजीर कारीगर ने प्रफुल्‍ल पटेल को ढ़ाई करोड़ की रिश्‍वत देने की बात कबूली थी। नजीर कारीगर मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त हसन गफूर के नजदीकियों में से हैं। हसन गफूर ने दोनों के बीच बिचौलिए की भूमिका अदा की थी। गफूर उस समय एयर इंडिया के सुरक्षा निदेशक के पद पर तैनात थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+