ऑनलाइन कंटेंट को रोकने की जुगत में गूगल
भारत की ही तरह विश्व के अन्य देशों में भी गूगल पर प्रसारित किये जा रहे आपत्तिजनक सामग्री पर शिकंजा कसने की बात हो रही है। जिनसे निपटने के लिए अब गूगल ने भी तैयारी कर ली है। गूगल ने अपने ब्लागर प्लेटफार्म पर विभिन्न देशों के नियमों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। गूगल का कहना है कि वह देशों के हिसाब से अलग-अलग सामग्री पर प्रतिबंध लगायेगी।
इसका मतलब यह है कि यदि कोई ब्लाग आस्ट्रेलियाई कानून का उल्लंघन करता है, तो गूगल उसे आस्ट्रेलिया में ब्लाक कर सकती है, जबकि बाकी देशों में वह चालू रह सकता है। गूगल आगामी सप्ताहों में अपने ब्लागर प्लेटफार्म पर देश विशेष वाला यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर लगाने जा रही है।
गूगल से पहले ऐसी ही व्यवस्था टि्वटर ने भी की है। गौरतलब है पिछले दिनों गूगल, फेसबुक को लेकर देश में जबरदस्त बवाल मचा था । कारण था कि गूगल और फेसबुक पर कुछ लोग आपत्तिजनक वीडियो और अश्वील कमेंट कर रहे हैं वो भी देश के बडे नेताओं को लेकर। हालांकि भारत में केस के दौरान गूगल ने कहा था कि वो किसी को भी सामग्री भेजने से रोक नहीं सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications