ऑस्ट्रेलिया के पपुआ में जहाज डूबा, 100 लोग लापता

यह जहाज किंबे के कस्बे पश्चिमी न्यू ब्रिटेन से पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर बसे कस्बे लाइ जा रहा था। समाचार पत्र द एज ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि जहाज पर सवार कई यात्री छात्रा थे और स्कूल के नये साल की शुरूआत के लिये जा रहे थे। उसने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई बचावकर्मियों ने 200 से अधिक लोगों को बचा लिया है जबकि 100 अन्य लोग अब भी लापता हैं।
बचाव दल के समन्वयक कप्तान नूरूर रहमान ने कहा कि करीब 200 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से ज्यादातर को पानी में से निकाला गया है जबकि पोत के कई अन्य यात्री अब भी लापता हैं। कप्तान रहमान ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बचाव कार्य तेज करने के लिए चार व्यापारिक पोतों को घटनास्थल भेजा है। बचाव कार्यो में दो हेलीकाप्टर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बचावकर्ताओं की इस क्षण प्राथमिकता लोगों का जीवन बचाना है।












Click it and Unblock the Notifications