कोर्ट के फैसले से रिलायंस पर नहीं प्रभाव पड़ेगा

दूरसंचार सेवा प्रदाता ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया आरकाम के लाईसेंस उच्चतम न्यायालय के आज के फैसले से प्रभावित नहीं होगा। कंपनी ने कहा आरकॉम को लाईसेंस 2001 में या इससे पहले जारी किया गया है। उच्चतम न्यायालय ने जनवरी 2008 में जारी सभी 122 टूजी लाईसेंस यह कहते हुए रद्द कर दिया कि ये लाइसेंस मनमाने और असंवैधानिक तरीके से दिए गए थे।
न्यायालय ने दूरसंचार नियामक टाई से 2जी लाईसेंस जारी करने के विषय में नई सिफारिश करने और स्पेकट्रम आवंटन चार महीने में नीलामी के जरिए करने के निर्देश दिए हैं। रिलायंस कम्यूनिकेशंस अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस समूह की कंपनी है। समूह का निवल मूल्य 89,000 करोड़ रुपए से अधिक है, नकदी प्रवाह 10,900 करोड़ रुपए का है। आज के निर्णय के बाद आरकाम का शेयर बंबई स्टाक एक्सचेंज में 5.18 फीसद गिरकर 95.20 रुपए पर कारोबार कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications