नौ सौ चूहे खाकर सपा, भाजपा और कांग्रेस चली हज करने: माया

माया ने कहा कि यूपी के लोग हमारे शासन काल में नहीं बल्कि कांग्रेस के शासन काल में पलायन किया था। पिछडेपन की बात करते हुए माया ने कहा कि हमने इसे दूर करने के लिये केंद्र से 80 हजार करोड़ का पैकेज मांगा था मगर केंद्र ने इसपर कोई सुनवाई नहीं की। माया ने कहा कि यूपी के लिये केंद्र की उदासीनता के चलते हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
माया ने कहा कि मैने जब कुर्सी संभाली थी तो खराब अर्थिक हालत विरासत में मिली थी उसके बाद भी मैंने हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ह़जार रुपये केंद्र सरकार के पास लंबित है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने अपने कोष से दलितों के साथ ही साथ सवर्णों का पूरा ख्याल रखा। माया ने कहा कि बीएसपी सरकार ने विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। माया ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से दलित विरोधी मानसिकता से खासा परेशानी झेलनी पड़ी।
जनसैलाब से निवेदन करते हुए माया ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप विपक्षियों को करारा जबाब दें। माया ने कहा कि अगर महंगाई और गरीबी से छुटकारा पाना है तो केंद्र से जबाब मांगना पड़ेगा क्योंकि केंद्र ने जो भी वादे किये थे वह अबतक वैसे का वैसे ही है। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए माया ने कहा कि केंद्र सरकार कभी नहीं चहती कि यूपी का विकास हो इसलिये वह कोई भी वित्तिय मदद करने से कन्नी काटतर रहती है। केंद्र सरकार पर कडे तेवर अपनाते हुए मयावती ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी सरकार को बदनाम करने में लगी है।
टिकट वितरण पर बोलते हुए माया ने कहा कि हमारी पार्टी ने किसी भी दागी नेता को टिकट नहीं दिया। दागियों को जहां पहुंचना था वो वहां पहुंच चुके है। भाजपा, कांग्रेस और सपा को एक साथ लपेटते हुए माया ने कहा कि यह भ्रष्टाचार में पूरे सिर तक लिप्त हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो नौ सौ चूहे खाकर यह हज करने निकले हैं। दोनों सीएमओं की हत्याकांड पर बोलते हुए माया ने कहा कि मुझे जिनपर शक था मैंने उन्हे फौरन पार्टी से निकाला और जांच के आदेश दिये। सीबीआई पर निशाना साधते हुए माया ने कहा कि केंद्र में जिसकी सरकार होती है वह सीबीआई को अपने हाथ में रखकर मनमर्जी जांच करवाती है।












Click it and Unblock the Notifications