अमेरिका ने कहा भारत और चीन के बीच युद्ध की आशंका

Army
वाशिंगटन। भारत और चीन भले ही हमेशा आपस में अच्‍छे संबंधों की बात दोहराते रहे हों लेकिन अमेरिका का इस मामले में अलग ही नजरिया है। अमेरिका खुफिया एजेंसी के एक उच्‍च अधिकारी ने दावा किया है कि आने वाले समय में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हो सकती हैं।

इस अधिकारी ने दावा किया है कि पिछले काफी समय से चीन भारत की सीमा में घुसपैठ करता रहा है। जिस वजह से भारत ने खुद को चीन के साथ संभावित लड़ाई के लिए तैयार कर लिया है। अगर हालात जल्‍द ही नहीं सुलझाया गया तो आने वाले समय में एशिया की ये दो बड़ी शक्तियां युद्ध में भी शालि हो सकती हैं। जिसके काफी हद तक हालात बनते दिख रहे हैं।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी नेशनल खुफिया एजेंसी के डायरेक्‍टर जेम्‍स क्‍लैपर के मुताबिक भारत और चीन के बीच विवादित सीमा और हिंद व प्रशांत महासागर में चीन की एंट्री से भारत की चिंता बढ़ गई है। इन इलाकों में चीन जरूरत से ज्‍याद अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। जिस वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में पिछले काफी समय से खटास आई है।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से चीन भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करता रहा है। चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश पर भी अपना दावा ठोकता रहा है। इतना ही नहीं चीन ने भारत और पाकिस्‍तान के विवाद वाले क्षेत्र में भी काफी घुसपैठ कर चुका है। जब से भारत ने ताइवान की तेल कंपनी से मिलकर दक्षिणी चीन सागर में तेल और गैस खोजने का अभियान चलाया है। तब से दोनों देशों के संबंधों में खटास आई है।

भारत के तेल खोजने के अभियान पर टिप्‍पणी करते हुए चीन ने कहा है कि वह इस इलाके में किसी भी देश की एंट्री बर्दाश्‍त नहीं करेगा। वहीं इसके बाद चीन ने दक्षिणी हिंद महासागर में अपना सेना का अड्डा तैयार किया था। जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था। भारत के सेना प्रमुख भी यह बयान दे चुके हैं कि भारत चीन से निबटने में सक्षम है।

अब देखना है कि चीन और भारत के संबंधों पर अमेरिका की रिपोर्ट में कितनी सच्‍चाई है। अमेरिका की इस रिपोर्ट पर भारत और चीन में से किसी ने भी कोई टिप्‍पणी नहीं की है। दोनों देश हर मसले को बातचीत के माध्‍यम से सुलझाने का दावा करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+