मिग-21 की जगह लेने को खरीदे जाएंगें फ्रांस से विमान

Army
दिल्‍ली। भारत ने अब तक के सबसे बड़े सुरक्षा सौदे को अंजाम दिया है। इस सौदे के तहत भारत 52 हजार करोड़ रुपए से 126 लड़ाकू विमान खरीदेगा। भारत ने यह सौदा फ्रांस की विमानन कंपनी डसाल्‍ट राफेल से किया है। ये विमान मिग-21 की जगह लेंगे। भारत लगभग पिछले 10 साल से इन विमानों को खरीदने के लिए प्रयासरत था। इस सौदे में फ्रांसीसी कंपनी ने यूरोपीय कंपनी ईएडीएस को पीछे छोड़ा।

इन विमानों में 2 इंजन हैं और ये रडार की रेंज से भी बाहर रहते हैं। इस सौदे के तहत अगले तीन साल में भारत को 18 विमान मिल जाएंगे। रक्षा सौदे में अभी विमानों की कीमत तय नहीं की गई है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले 15 दिनों में इनकी कीमत तय कर ली जाएगी। फ्रांस की वायुसेना और नौसेना इन विमानों का इस्‍तेमाल पिछले काफी समय से कर रह है। वहां इसका निर्माण 2000 में हुआ था।

पहले 18 विमानों के अलावा बाकी जो विमान बनेंगे वह भारत और फ्रांस मिलकर बनाएंगें। इन विमानों को फ्रांसीसी कंपनी और भारतीय कंपनी हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड की बेंगलूरु इकाई मिलकर करेगी। इस सौदे के बाद फ्रांसीसी कंपनी डसाल्‍ट राफेल के शेयर में 22 फीसदी का उछाल आया है।

भारत ने ये विमान खरीदने के लिए 2007 में टेडर जारी किया था। जिसके लिए दुनिया की 6 बड़ी कंपनियों ने निविदाएं भरी थीं। इस होड़ में अमेरिका की बोंइंड व लॉकहीड मार्टिन, रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट और स्‍वीडन की साब श‍ामिल है। जिसके लिए फ्रांस की डसाल्‍ट और यूरोप की ईएडीएस को अंतिम होड़ के लिए चुना गया था। जिसमें बाजी फ्रांस की कंपनी डसाल्‍ट ने बाजी मार ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+