डेड बॉडी में मिली लाखों की हेरोइन

हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गन्नौर थाना पुलिस को 19 अक्टूबर 2010 को सूचना मिली थी कि एक शव गांव बड़ी स्थित हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) के पार्क में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव को बरामद किया था।
आसपास पूछताछ करने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद शव का रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया था। बाद में विसरा के अंदर ही सफेद रंग के कुछ पैकेट मिले थे। जांच करने पर पाया गया कि इनमें हेरोइन थी, जिसका वजन करीब 262 ग्राम पाया गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय में उक्त हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने भरसक प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।












Click it and Unblock the Notifications