लाखों की ठगी करने वाला नाईजीरियाई दिल्ली में गिरफ्तार

डीसीपी छाया शर्मा के मुताबिक आरोपियों के नाम ओनवुटालोबी मार्टिन ओलुचुकु (30), नेके जॉन ओडिक्पो (29), संडे चुक्वुलोटा (33) व बेंजामिन (35) है। इन्हें सब इंस्पेक्टर बलिहार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से आठ लैपटॉप, 126 सिमकार्ड, 26 मोबाइल फोन, 20 सिमकार्ड के लिफाफे, एक वॉकी-टॉकी, 9 इंटरनेशनल डाटाकार्ड, चेकबुक व महंगे सामान बरामद किए गए। इनके मोबाइल नंबर का कॉल डाटा रिकॉर्ड से पता चला है इन्होंने हजारों लोगों से बात की है और उन्हें एसएमएस भेजे हैं। अनुमान है कि ये सैकड़ों लोगों से करोड़ों ठग चुके हैं।
सरोजनी नगर निवासी सुमित कुमार की शिकायत पर जांच के बाद ये चारों पकड़े गए। 22 दिसंबर की रात उसके मोबाइल पर एसएमएस आया। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये जीतने की बात कही गई थी। साथ ही नाम, पते व फोन नंबर यूके ऑफिस में मेल करने के लिए कहा था। उसने सभी जानकारी मेल कर दी। उसी दिन शाम को ईमेल आया जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आइपीएल क्रिकेट गेम्स फेडरेशन, स्ट्रीट 69, लंदन स्पोर्ट्स सिटी, एमीरेट्स रोड, लंदन, यूके की तरफ से था। साथ एक फॉर्म भी था। उसमें निर्देश था कि या तो खुद आकर इनाम की राशि यूके से ले जाएं या फिर इनाम डिप्लोमेटिक कोरियर सर्विस के माध्यम से भिजवाया जाएगा। उसने स्टार वर्ल्ड कोरियर सर्विस के बताए गए ईमेल पर आइडी प्रूफ व फार्म भरकर मेल कर दिया गया। इनाम देने के नाम पर बार-बार विभिन्न मदों में पैसे की मांग कर उससे 48 हजार रुपये ठग लिए गए। और 1.85 लाख लाख मांगने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।












Click it and Unblock the Notifications