शक्तिशाली बम से ईरान पर हमला करेगा अमेरिका: रिपोर्ट

समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरानी परमाणु स्थलों के खिलाफ संभावित हमले की आकस्मिक योजना के तहत प्रयास तेज कर दिये गए हैं। यह कदम पेंटागन युद्ध योजनाकारों की ओर से यह निष्कर्ष निकाले जाने के बाद उठाया गया है कि उनका सबसे बड़ा बम भी अभी ईरान के परमाणु बम बनाने वाले भूमिगत प्रतिष्ठानों तक पहुंच बनाने में सक्षम नहीं है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार मैसिव आर्डनेंस पेनेटेटर नाम से जाने जाने वाले इस बम को विशेष रूप से ईरान और उत्तर कोरिया की ओर से बनाये गए परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ईरान अपने यहां परमाणु हथियार तैयार कर रहा है। जिसका अमेरिका विरोध कर रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिनका ईरान विरोध कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications