पम्पिंग सिस्टम से होगी बिजली की कम खपत

सौर पैनल समेत पूरी आरईएपी प्रणाली को लगाने में कुल चार लाख रुपए का खर्च आएगा। ग्राहक इसके लिए बीएसईएस के काल सेंटर के माध्यम से अपना आर्डर दे सकते हैं। इस प्रणाली का अनावरण पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया। अभी तक बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के 250 ग्राहकों ने इसमे दिलचस्पी दिखाई है।
बीएसईएस ने इसके लिए जुलाई 2010 में आईआईटी दिल्ली के साथ एक समझौते पर दस्तखत भी किया था। आरईएपी के लिए यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान और विद्युत वितरण कंपनी के बीच पहला समझौते है। बीएसईएस के अधिकारी ने बताया कि आरईएपी में देखरेख में बहुत कम खर्च लगता है और इसका उपयोग दिल्ली को कार्बन मुक्त शहर बनाने में मदद करेगा। इसे खासतौर पर किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications