पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार, चुनाव सोमवार को

इस बार कांग्रेस और अकली दल व भाजपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। एक तरफ जहां प्रकाश सिंह बादल अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की राज्य में 5 साल बाद वापसी कराना चाहते हैं। वैसे पंजाब में हर 5 साल बाद सरकार बदल जाती है। अभी तक पंजाब की राजनीति पर जितने भी एक्जिट पोल आए हैं उसके मुताबिक इस बार दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर हो सकती है।
कांग्रेस और अकाली दल में होने वाले इस जोरदार मुकाबले के बीच दोनों पार्टियों के प्रत्याशी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। अब देखना है कि पंजाब में एक बार फिर वहां की जनता बदलाव लाती है या फिर इस बार इतिहास बनता है और अकाली दल को लगातार दूसरी बार मौका मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications