कोलकाता मेट्रो में लगेगी सुरक्षा एवं चेतावनी प्रणाली

त्रिवेदी ने पिछली रेल मंत्री ममता बनर्जी की प्राथमिकताओं के संदर्भ में कहा कि रेलवे में सभी लंबित परियोजनाओं और सुरक्षा उपायों को समय से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी परियोजनाओं की उत्सुकता से निगरानी कर रही हैं और मेरा मंत्र है सुरक्षा। इसके लिए जो कुछ भी जरूरी हो वह किया जाए।
पूछे जाने पर कि केवल मेट्रो रेल में यह प्रणाली क्यों लगाई जा रही है तो त्रिवेदी ने कहा कि यह (मेट्रो रेल) कम दूरी की और ज्यादा दबाव झेलने वाली संक्षिप्त प्रणाली है और इसलिए हम कोलकाता मेट्रों में इसे लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समयबद्धता हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। समयबद्धता में कोलकाता की उपनगरीय रेलवे प्रणाली ने मुंबई उपनगरीय रेल प्रणाली को पीछे छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications