अब टीनएजर्स भी बना सकेंगे गूगल प्‍लस पर एकाउंट

Google Plus
सेन फ्रेंसिको। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को टक्‍कर देने के लिए गूगल प्‍लस ने नया फंडा अपनाया है। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो भी आप गूगल प्‍लस पर अपना एकाउंट बना सकते हैं। अब जिन युवाओं की उम्र 13 साल से अधिक है वह गूगल प्‍लस पर अपना एकाउंट क्रिएट कर सकेगा। टीएनएजर्स के एकाउंट के लिए गूगल प्‍लस ने खास तरह के फीचर्स तैयार किए हैं।

गूगल प्‍लस जों कि अभी तक केवल 18 साल से ज्‍यादा के उम्र के लोगों के लिए ही मौजूद था अब टीनएजर्स भी इसका लुत्‍फ उठा सकेंगे। टीनएजर्स अपने एकाउंट पर वीडियो चैट नहीं कर सकेंगे। इसके लिए टीनएजर्स के एकाउंट का खास ख्‍याल रखा जाएगा।यह सुविधा पूरी दुनिया के टीनएजर्स को मिल सकेगी। स्‍पेन और नीदरलैंड ने अभी तक इसकी अनुमति नहीं दी है।

गूगल को पिछले साल जून में शुरू किया गया था। अभी तक गूगल प्‍लस से लगभग 90 मिलियन लोग जुड़ चुके हैं। जिनमें से लगभग 40 मिलियन लोग पिछले महीने ही जुड़े हैं। इस समय फेसबुक से जुड़े हुए लोगों की संख्‍या 800 मिलियन है। ऐसे में गूगल प्‍लस युवाओं को अपने साथ जोड़कर फेसबुक को टक्‍कर देना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+