63वें गणतंत्र दिवस पर छावनी में तब्दील राजधानी
इस मौके पर हमारी चीफ गेस्ट थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा हैं। जो महामहिम प्रतिभा पाटिल के साथ इस समारोह का आनंद उठायेंगी। इस रंग में किसी तरह का कोई भंग ना पड़े इसके लिए सेना की बड़ी टुकड़ी को सुरक्षा इंतजाम में लगाया गया है।
राजपथ से लाल किले तक जगह-जगह 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। समारोह के चलते बृहस्पतिवार 11:15 बजे से 12:15 बजे तक राजधानी में विमानों की आवाजाही बंद रहेगी।
वहीं रेलवे और मैट्रो स्टोशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहां सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जांच के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। जबकि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। परेड सुबह दस बजे शुरू होगी। जिसे देखने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications