आसमां का सीना चीरते विमानों को देख चौंक गए लोग

Air Force
दिल्ली। हमेशा की तरह इस बार भी गणतंत्रा दिवस समारोह के समापन पर वायु सेना का फलाइपास्ट बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिये आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही आकाश में विभिन्न विमान करतब दिखाने के लिये आये तो सबकी निगाहें कौतूहल के साथ आसमान की ओर हो गइ।

सभी दर्शक तब भौचक्के रह गये जब भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा आकाश में त्रिशूल बिग बॉय और एरोहैड जैसी आकृतियों की रचना की गई। हाल ही में अमेरिका से खरीदे गये विमान सी 130 हरक्युलिस को भी पहली बार फलाईपास्ट में शामिल किया गया। वाई आकार में आये तीन हरक्युलिस विमानों को देख सभी ने तालियों से अभिवादन किया।

इसके बाद बिग बय फार्मेशन में आईएल 78 के बगल में चले आ रहे दो ए एन 32 और दो डोनियर विमानों ने भी सभी को मन मोह लिया। इन विमानों के बाद लड़ाकू विमानों की टुकड़ी भी अपने करतब दिखाने को तैयार थी। सबसे पहले आसमां का सीना चीरते हुये तीर की शक्ल में बेड़ा बनाते हुए पांच जगुआर विमान राजपथ के उपर से गुजरे तो लोगों ने अपने अपने स्थान से ही हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

तेज रफ्तार से त्रिशूल आकृति में चले आ रहे तीन सुखोई 30 जैसे ही सलामी मंच के उपर पहुंचे तो आसमान में करतब दिखाये और फौरन बादलों में गुम हो गये। फ्लाई पास्ट के समापन पर एक सुखोई सुखोई-30 सलामी मंच के उपर बिलकुल उल्टा हो गया तो लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+