कलयुगी बाप ने बेटी को नौ साल बाथरूम में बंद रखा

फलस्तीनी पुलिस ने बीते शनिवार को बारा मेलहेम नामक युवती को पश्चिमी तट के कालकिलया इलाके एक मकान से रिहा कराया। पुलिस को युवती के एक रिश्तेदार ने इसकी सूचना दी थी। पुलिस के प्रवक्ता अदनान दामिरी ने बताया कि पश्चिमी तट इलाके में 20 साल की यह युवती बेहद ही दयनीय स्थिति में थी।
इस युवती का पिता 49 साल का हसन मेलहम है और अरब मूल का इस्राइली नागरिक है। उसे हिरासत में लिया गया और फिर इस्राइली पुलिस को सौंप दिया गया। इस्राइली पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोसेनफील्ड का कहना है कि आशंका है कि इस व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ शरीरिक उत्पीड़न भी किया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications