शीला का दावा, उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिन विकास योजनओं को शुरू किया गया उन पर भाजपा शासनकाल में कोई काम नहीं हुआ जिससे विकास का पहिया पूरी तरह से ठप हो गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत तिवारी के शासनकाल में टाटा, बजाज तथा अन्य कई कारखानों की योजनओं को अंतिम रूप दिया गया था जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलता लेकिन भाजपा शासनकाल में उन योजनाओं पर कोई कार्य नहीं किया गया जिससे लोगों को रोजगार नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि देश के सिरमौर उत्तराखंड को इसके फलों, जड़ी बूटियों तथा पर्यटन के लिये जाना जाता है लेकिन इन क्षेत्रों का विकास नहीं किया गया है जिसे आम जनता बखूबी देख रही है। हमें बताने की आवश्यकता नहीं है कि भाजपा शासनकाल में कितनी बर्बादी हुई है। शीला दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना के तहत केन्द्र ने राशि भेजी लेकिन वह उत्तराखंड के ग्रामीण बेरोजगार युवकों को नहीं मिलीं इसके लिये भाजपा को जवाब देना होगा।













Click it and Unblock the Notifications