मणिपुर में मुख्यमंत्री के रिश्तेदार और सहयोगी में मुकाबला
मगर इबोबी सिंह ने इस सीट से अपने भतीजे हेनरी को उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। राजनीति में नौसिखुआ हेनरी मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (एमएससीपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इराबोत इबोबी सिंह मंत्रिमंडल के वरिष्ठतम मंत्री हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर विभिन्न छात्र समूहों द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी के दौरान इराबोत बिना किसी पुलिस सुरक्षा के वहां गए और आवश्यक सामग्री से लदे ट्रकों को इम्फाल ले कर आए। इसके बाद उनकी लोकप्रियता बेहद बढ़ गई।
वहीं दूसरी तरफ विद्रोहियों द्वारा दी गयी धमकी को प्रत्याशियों को नकार दिया है। चुनाव मैदान में राकांपा के मोइरान्थम प्रफुल्ल सिंह और भाजपा के हाओबाम बोबाबू सिंह भी हैं। उन्होंने कहा मैं विद्रोहियों से नहीं डरता। मेरा उद्देश्य न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र को बल्कि पूरे राज्य को विकसित करना है। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बताया इराबोत मुख्यमंत्री के साथ मतभेदों के लिए जाने जाते हैं और यही बात उनके पक्ष में जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications