उड़ीसा में बर्फ फ्लू की आशंका से फैला कहर

मुख्य जिला पशुपालन अधिकारी रबी नारायण बहेरा ने कहा कि हमें पक्षियों के मरने की खबर अभी मिली है। ऐहतियाती कदम उठाने के लिये पशु-पक्षी विज्ञानियों का एक दल इलाके में भेजा गया है। उधर, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिला के विलियमनगर शहर और आसपास के दस किलोमीटर के इलाके के 35 गांवों में पक्षियों को मारने का काम पूरा हो गया है।
भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा जानवर रोग प्रयोगशाला (एचएसएडीएल) ने जिले के एक सरकारी कुक्कुट प्रक्षेत्रा में पक्षियों के रक्त में एच1एन1 विषाणु की पुष्टि होने के बाद पक्षियों को मारने का काम शुरू किया गया था। इससे पहले मेघालय से बर्ड फ्लू की पुष्टी की गयी थी फिर उड़ीसा के भुवनेश्वर में और अब आदिवासी इलाको में भी इसके फैलने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications