बसपा छोड़ कांग्रेस से लड़ेगी माधुरी वर्मा

सूत्रों ने बताया कि हरिजन उत्पीड़न के एक मुकदमें में दिलीप वर्मा को स्थानीय अदालत ने सजा सुना रखी है, जिसके खिलाफ वर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर रखी है। माधुरी ने बहराइच श्रावस्ती विधान परिषद सीट से बसपा टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर पिछले वर्ष ही विधान परिषद की सदस्यत ग्रहण की थी और उनके कार्यकाल के करीब चार वर्ष अभी शेष है।
चुनाव नजदीक देख पार्टीयों में दल-बदल की राजनीति को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। दूसरे पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तो आम बात सी है। छोटी बड़ी पार्टीया पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही है। वहीं कांग्रस अपनी योजनाओं का हवाला देकर वोटरों को लुभाना चाह रही है।












Click it and Unblock the Notifications