राहुल-उमा में छिड़ी जंग, जमकर तू-तू-मैं-मैं
लखनऊ। चुनावी संग्राम में नेताओं का एक-दूसरे से वाद-विवाद चालू हो गया है। कोई नेता मौका नहीं छोड़ना नहीं चाहता है, एक-दूसरे पर वार करने का। इस पंक्ति में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी शामिल है, जिन्होंने भाजपा नेता उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब बुंदेलखंड अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा था तो कहां थीं उमा भारती.. जो आज बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने जा रही हैं।
जो खुद मध्य प्रदेश की है, वो भला यूपी की सच्चाई के बारे में क्या जानती है? उन्हें कोई हक नहीं कि वो एमपी छोड़ यूपी से चुनाव लड़े लेकिन सत्ता लोभ के चक्कर में उमा भारती यह भी काम कर रही है। कोई बाहरी आदमी भला क्या जानेगा प्रदेश के दर्द को।
जिस पर करारा जवाब दिया है भाजपा की तेज-तर्रार नेता उमा भारती ने। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इटली से भारत आकर यहां का चुनाव लड़ सकतीं हैं तो मैं एमपी से यूपी क्यों नहीं आ सकती? वो विदेशी होकर देसी दामन पहन सकती हैं तो मैं तो भारतीय ही हूं, सिर्फ एमपी से यूपी आयी हूं।
गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के उमा को चरखारी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पिछड़ो को रिझाने के लिए यह ट्रंप कार्ड खेला है।













Click it and Unblock the Notifications