जन्मदिन पर मायावती नहीं पहनेगी हीरों का हार

लखनऊ। मुख्यमंत्री मायावती इस बार अपने जन्मदिन पर न तो बड़ा केक काटेंगी और न ही हीरों का हार पहनेगी। चुनाव आयोग की तीखी नजरों के बीच इस बार वह भारी उपहार भी नहीं ले पायेगी।

बसपा की अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का रविवार को 56वां जन्मदिन सादगी से मनाया जायेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जन्मदिन के सादा होने का कारण आदर्श आचार संहिता है। मायावती ने पिछले साल जन्म दिन के मौके पर 55 किलो का केक काटा था तथा जनहित के लिये चार हजार करोड़ रूपये की योजनाओं की घोषणा की थी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मायावती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को जन्मदिन का उपहार देने के लिए कहेंगी। इस साल आचार संहिता के कारण कोई सरकारी कार्यक्रम जन्मदिन का नहीं हो पायेगा लेकिन कार्यकर्ता और नेता अपने चुनाव क्षेत्र में बिना आचार संहिता का उल्लंघन किये कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि मायावती पार्टी कार्यालय में कुछ लोगों के बीच जन्मदिन का केक काटेंगी और अपनी आत्मकथा का छठा संस्करण जारी करेंगी।

मालूम हो कि मायावती का पिछले कुछ जन्मदिन विवादास्पद रहे है। गले में पहले हीरे के हार और कान में पहले हीरे के बूंदे विपक्षी दलों की आलोचना के केन्द्र रहे हैं। बसपा सूत्रों के अनुसार सुश्री मायावती जन्मदिन के दूसरे दिन से पांच राज्योंमें हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिये निकलेंगी।

उनका 16 जनवरी से उत्तराखंड और पंजाब का दौरा होगा। इन दो राज्यों में 30 जनवरी को मतदान होना है। वह 25 जनवरी से प्रदेश के सघन दौरे पर रहेंगी 1 वह उन इलाकों में जायेंगी जहां पहले चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+