भाजपा में आज भी अटल है 'अटल का क्रेज़'

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री व पार्टी के स्टार प्रचारक अटल बिहारी वाजपेयी की भाषणों की सीडी का इस्तेमाल करेगी। यूपी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में अटल जी भाषणों में लोगों को काफी रुचि है। यही वजह है कि भाजपा ने यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर अटल जी का नाम रखा है।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि अटल जी के ओजस्वी भाषणों के संकलन को लेकर जब हम जनता के बीच जाएंगे तो इसका फायदा पार्टी प्रत्याशियों को निश्चित रूप से मिलेगा। पार्टी नेतृत्व का यह भी मानना है कि लखनऊ व इससे लगे आसपास के जिलों में प्रत्याशियों को अटल जी के करिश्माई भाषणों का फायदा अवश्य मिलेगा। लखनऊ से लगे फैजाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, सुलतानपुर, उन्नाव व कानपुर में अटल जी के भाषणों का चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में खासा प्रभाव पड़ेगा। अटल जी के साथ इन जिलों के लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है।

अटल जी वर्ष 2009 तक लखनऊ से ही सांसद रहे हैं और वर्ष 2009 में अटल जी के नाम और उनकी चि_ïी लेकर भाजपा के लालजी टंडन सांसद हुए। अटल जी ने अपनी शिक्षा कानपुर में की, इस वजह से कानपुर में भी अटल जी के नाम का काफी प्रभाव है और उनके नाम के कारण ही तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी कानपुर और लखनऊ में भाजपा प्रत्याशियों को ही जीत हासिल होती रही है। यही वजह है कि भाजपा नेतृत्व अटल जी क नाम को इस बार चुनाव में खेवनहार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है और उसे उनके नाम पर पार्टी प्रत्याशियों के जीत की पूरी आस है।

संकल्प और ओज से भरी कविताओं के लिये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को सदा याद किया जाता है। वाजपेई जी के अलावा उनके जैसे व्यक्तित्व वाला करिश्माई नेता अब भारतीय जनता पार्टी में दूसरा कोई नहीं है। इसीलिये सार्वजनिक अवसरों पर पार्टी उनके नाम को भुनाने में कोई परहेज नहीं करती। यही वजह है कि भाजपा ने प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों के प्रचार के लिये स्टार प्रचारकों की सूची में अटल जी का नाम सबसे ऊपर रखा है।

इसके पीछे उनकी मंशा अटल जी के पुराने भाषणों के संकलन को आधार बनाकर उनके प्रभाव का फायदा आगामी चुनावों में लेना है। बहरहाल,
इस सबके बीच प्रदेश की राजनीति का केन्द्र और राजधानी लखनऊ के बाशिंदों को अटल जी का बेसब्री से इंतजार है। अटल जी कई मौकों पर संकट के समय पार्टी के खेवनहार भी साबित हुये हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर रखा है। यह जानते हुये भी कि वह अस्वस्थ हैं और चलने -फिरने में भी उनको कठिनाई होती है।

खैर जो भी हो, लखनऊवासियों के दिलों में उनके आने की आस जग गई है। दरअसल, पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश और खासकर लखनऊ में राजनीतिक सहभागिता के कारण यहां की जनता से उनका भावनात्मक सम्बंध रहा है, जिसका फायदा पार्टी विधानसभा चुनाव में उठाना चाहती है। चुनावों के दौरान पोस्टरों और बैनरों पर अटल जी की तस्वीर भी छपवाई गई हैं। यदि वो प्रचार के लिये नहीं आ पाए तो उनके भाषणों की सीडी लोगों को सुनाई जाएगी। पार्टी ने अटल जी से सम्बंधित जानकारियां जुटाने के लिये अटल प्रकल्प नाम से एक अभियान भी चलाया था, जिसके माध्यम से पार्टी ने उनके चित्रों, भाषणों और कविताओं का संकलन किया। अब पार्टी इनका प्रयोग चुनाव प्रचार अभियान के दौरान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+