कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत

इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। काजीगुंड में तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह गुलमर्ग के बाद घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग रिसोर्ट में तापमान शून्य से 13.0 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि पहलगाम में शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
लद्दाख में कारगिल कस्बा कश्मीर संभाग का सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कल कारगिल में शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई थी। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का दौर जारी रहा। नारनौल इस क्षेत्र की सबसे ठंडी जगह रही जहां का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications