खुर्शीद से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं: एसवाई कुरैशी

नई दिल्ली। पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण की बात कह कर संकट में फंसे केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के लिए कहा जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी जानबूझ कर खुर्शीद के खिलाफ काम कर रहे हैं क्योंकि उनकी व्यक्तिगत राय उनके बारे में अच्छी नही है। जिस पर हंसते हुए कुरैशी ने प्रतिक्रिया दी कि उनकी कोई पर्सनल दुश्मनी खुर्शीद से नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है वो संवैधानिक काम है। कुरैशी ने कहा कि चुनाव आयोग को खुर्शीद का जवाब मिल गया है। हम जल्द ही इस पर चर्चा करने वाले हैं। अगर उनका जवाब संतोषजनक रहा था तो यह मुद्दा यही खत्म हो जायेगा अन्यथा जो मुनासिब होगा वो कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब है कि यूपी के फर्रूखाबाद में सलमान खुर्शीद ने अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि वो पिछड़े मुस्लिमों को 9 प्रतिशत आरक्षण के पक्षधर हैं। जिसके बाद भाजपा ने इस अचार संहिता का उल्लंघन माना और उसने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सलमान खुर्शीद की पत्नी को नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर इस मुद्दे पर जवाब देने को कहा। लेकिन जब बुधवार को आयोग ने आरक्षण मुद्दे पर पांच राज्यों पर रोक लगायी तो यह कहा कि यह अचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।

आयोग ने कहा कि सरकार ने इसकी घोषणा 24 दिसंबर को चुनाव का ऐलान होने से पहले 22 दिसंबर को ही ले लिया था। इसके बावजूद आयोग का मानना है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के मद्देनजर आरक्षण के फैसले को पांचों राज्यों में चुनाव निपटने तक लागू नहीं होने दिया जाए। लेकिन उसने शुक्रवार को पीएम मनमोहन सिंह से खुर्शीद की शिकायत की थी कि कि सलमान खुर्शीद ने चुनाव आयोग को कमतर आंक रहे है जो कि एकदम गलत है। हर चीज और हर संस्था का अपना महत्व होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+