कुछ लोग सांप्रदायिक हिंसा फैलाना चाहते हैं: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि वो तो काले धन की मांग कर रहे थे उन्होंने काली स्याही तो नहीं मांगी थी। आज जो कुछ भी हुआ वो बेहद गलत और अनैतिक है। एक भगवा वस्त्र वाले को जबरदस्ती किसी समुदाय विशेष के खिलाफ बताने की कोशिश हो रही है।
बाबा रामदेव ने जांच एजेंसी के बारे में बात करते हुए भी कई सवाल खड़े कर दिये। उन्होंने कहा कि घटना की जांच होने पर ही सच सामने आयेगा बशर्ते की घटना की जो जांच हो वो सही दिशा और निष्पक्ष हो क्योंकि जांच एजेंसी के ऊपर भी सरकारी हथौड़ा होता है। वो अपनी लड़ाई अभी भी कायम है।
आपको बता दें कि आज दिल्ली में कालेधन पर प्रेस वार्ता खत्म करने के बाद बाबा रामदेव के मुँह पर एक व्यक्ति ने काले रंग की स्याही फेंक दी। बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति का नाम कामरान सिद्दकी है। बताया जा रहा है कि कामरान सिद्धकी बाटला हाउस कांउटर को बाबा रामदेव की ओर से समर्थन दिये जाने खफा था। हालांकि कामरान को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है।
पुलिस ने उसे सुरक्षा तो नहीं दी लेकिन उसने कामरान को प्रेस वार्ता में जाने से मना किया। लेकिन कामरान माना नहीं, वो सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता में शामिल हो गया। और जैसे ही बाबा रामदेव ने काले धन और भ्रष्टाचार पर अपनी प्रेस वार्ता खत्म की इस व्यक्ति ने बाबा पर स्याही फेंक दी। इसके पास से वॉकी-टाकी और एसीड की शीशी भी बरामद हुई है। जिसके अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा रामदेव पर एसीड भी फेंका जा सकता था।
हालांकि बाबा रामदेव के साथ हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है वो बेहद ही शर्मनाक है और घटिया है। देश में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है लेकिन इस तरह की हरकत बेकार और दुर्भाग्य पूर्ण है। हालांकि स्याही फेंकने वाला व्यक्ति पुलिस के कब्जे में है। लेकिन इस व्यक्ति को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है। लोगों की मार के कारण व्यक्ति के कपड़े फट गये और वह लहू-लुहान हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications