मणिपुर में कांग्रेस- तृणमूल कांग्रेस के बीच लड़ाई

पिछले साल इंफाल पश्चिम जिले के कोंठोउजाम सीट पर उपचुनाव में तृणमूल विधायक सरत सिंह को सफलता हासिल हुयी थी और वह सदन में पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि हैं। तृणमूल नेता और मणिपुर में पर्यवेक्षक सौरभ चौधरी ने बताया कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य में चुनाव प्रचार करेंगी और शीघ्र ही उनके कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जाएगा।
चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के 38, राकांपा के 23 और जदयू के 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने के लिए उतरे उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह, वन मंत्री देवेंद्र सिंह, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री वाई एरावत आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications