बेटी ने कराई बाप के घर में डकैती

Robbery
दिल्ली (ब्यूरो)। जमाना किधर जा रहा है, इसका अनुमान लगाना वाकई मुश्किल है । सूरजमल बिहरा में व्यापारी के घर डकैती बेटी ने कराई थी। शादी के लिए प्रेमी संग मिलकर उसने पहले साजिश रची, इसके लिए बाजार से बाकायदा कटर और बैग खरीदा गया। मंगलवार दोपहर को परिवार के सभी सदस्य शॉपिंग करने निकले। मौका देख बेटी ने प्रेमी को बुलाया। मकान के पिछले दरवाजे से उसकी एंट्री कराई।

दो घंटे में एक करोड़ के जेवरात व पांच लाख कैश समेटा। वारदात की शक्ल देने के लिए दोनों ने गैस कटर से मकान का पिछला दरवाजा काटा। फिर बेटी को बांधकर प्रेमी फरार हो गया। वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने व्यवसायी की बेटी अदिति व प्रेमी अंकित बेगनानी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक करोड़ के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश बरामद कर लिया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रभाकर ने बताया मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कागज व्यवसायी नवीन जैन के घर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला दर्ज छानबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि पिछला दरवाजा बाहर से नहीं कट सकता, इससे साफ था कि बदमाश या तो मेन गेट से अंदर घुसे या घर के शख्स ने पिछला दरवाजा खोला।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इससे पता चला कि बदमाश सामने से नहीं आए थे। अब शक की सुई घर के सदस्य पर गई। इसी बीच व्यवसायी की बेटी अदिति के बयान व उसकी हरकतों पर शक हुआ। पता चला कि अदिति का अंकित नामक एक प्रेमी है। इसे उसके घर वाले पसंद नहीं करते। छानबीन में पता चला कि अंकित जयपुर के एक महंगे गेस्ट हाउस में रहकर व्यवसाय करता है।

शक के आधार पर पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अंकित ने गुनाह कुबूल किया। उसने बताया कि लूट की साजिश अदिति ने बनाई थी। साजिश के तहत अदिति ने पीछे से दरवाजा खोला। अदिति और अंकित का प्यार बचपन से परवान चढ़ गया था। मूलत: बनारस का रहने वाला अंकित परिवार के साथ सूर्य नगर में रहता है।

दिसंबर में कागज व्यवसायी नवीन जैन के घर हुई 32 लाख की चोरी भी कहीं अदिति ने तो नहीं कराई, पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वारदात में अदिति का हाथ होने की बात से इनकार नहीं कर रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद सारी बात साफ हो जाएगी।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रभाकर ने बताया कि दिसंबर माह में नवीन जैन के परिवार ने चोरी की शिकायत की थी। शुरुआती छानबीन के बाद ही पुलिस ने वारदात में किसी घर के सदस्य के होने की आशंका जताई। परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करने से मना कर अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+