दुबई से वापस लौटे आसिफ अली जरदारी

Asif Ali Zardari
इस्लामाबाद। किरकरी होने के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी फिलहाल वतन वापस आ गये हैं। उनके प्रवक्ता ने इस बात की सूचना मीडिया को दी और कहा कि जरदारी अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ही दुबई गये थे।

आपको बता दें कि केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर भी जरदारी के दूबई जाने पर हड़कंप मच गया था। लोगो का कहना था कि जरदारी तख्ता पलट होने की वजह से दुबई भाग गये हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के चलते शुक्रवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया गया है। अफरा-तफरी के माहौल के बीच ही चुनाव आयोग ने देश में सीनेट के चुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी। दो मार्च को 54 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

इससे पहले भी जरदारी अपनी बीमारी के चलते दुबई गये थे तब भी यही कहा जा रहा है कि जरदारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पाकिस्तान से दुबई भाग गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+