पिछड़ो को लुभाने के लिए भाजपा उमा को लड़ायेगी चुनाव!
लखनऊ। कुशवाहा मसले पर सबकी आंखो की किरकिरी बनीं भाजपा एक नया दांव चलने की तैयारी कर रही है। वो इस समय मुस्लिम कोटे पर बुरी तरह ब्लास्ट हो गयी है। यूपी में चुनाव प्रचारक उमा भारती ने कहा कि सरकार ने आरक्षण का मुद्दा छेड़कर एक नया शगूफा छोड़ दिया है।
वो कुछ करने वाली नहीं है। उमा ने इसे कांग्रेस की घिनौनी सियासत बताया। उमा भारती इस मुद्दे पर 14 जनवरी के बाद प्रदेश का दौरा करेंगी। इसी बीच ऐसी खबर भी आ रही है कि हो सकता है भाजपा, उमा भारती को चुनावी जंग जीतने के लिए चुनाव मैदान में उतार दे।
दरअसल भाजपा पिछड़ो के वोट को पाने के लिए यह चाल चल सकती है। वो इस बात को पिछड़ो के सामने इस तरह से रखना चाहती है कि अगर मुस्लिमों को आरक्षण मिलता है तो पिछड़ो का ही कोटा कटता है। वो इस समुदाय से यह कहना चाहती है कि सरकार उन्हें धोखा देकर मु्स्लिमों की रहनुमा बनीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications