जरदारी दुबई भागे, गिलानी ने बुलाया तेज गेंदबाज

Pakistan
इस्‍लामाबाद। एक तरफ जहां पाकिस्‍तान के प्रधानममंत्री यूसुफ रजा गिलानी राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को राजनीति की पिच पर तेज गेंदबाज की संज्ञा दे रहे हैं वहीं जरदारी पीठ दिखा दुबई भाग निकले हैं। पाकिस्‍तान में सुरक्षा सचिन को बर्खास्‍त किए जाने के बाद से इस समय सेना और सरकार आमने-सामने आ गई हैं। इन मुश्किल हालात में जरदारी गिलानी को अकेला छोड़ दुबई रवाना हो गए हैं।

राष्‍ट्रपति जरदारी के प्रवक्‍ता का कहना है कि वे अपने दोस्‍त के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए पाकिस्‍तान गए हैं। जबकि पाकिस्‍तान में इस समय आम चर्चा यह है कि जब भी कोई मुश्किल घड़ी आती है तो राष्‍ट्रपति जरदारी दुबई का रुख करते हैं। इससे पहले भी मैमो गेट कांड के बाद जरदारी इलाज का बहाना बनाकर दुबई निकल लिए थे।

आज पाकिस्‍तान सरकार ने सेना द्वारा तख्‍ता पलटने की बात पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। वहीं पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख कयानी ने भी गिलानी द्वारा रक्षा सचिव को हटाए जाने पर विचार-विमर्श करने के लिए अपने सैन्‍य अधिकारियों से बैठक की है।

पड़ोसी देश में फिलहाल इस समय हालात अच्‍छे नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार और सेना के तकरार के बाद हो सकता है कि सरकार पर सेना का नियंत्रण हो जाए। वैसे अभी तक इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+