आरक्षण मुद्दे पर सलमान खुर्शीद की पत्नी को आयोग का नोटिस
दरअसल हम बात कर रहे हैं केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की। जिन्होंने अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के चुनावी प्रचार के दौरान यह कहा कि सूबे की सत्ता में आए तो ओबीसी के 27 फीसदी कोटे में से पिछड़े मुसलमानों का साढ़े चार फीसदी कोटा बढ़ा कर नौ प्रतिशत कर दिया जाएगा। आपको बता दें सलमान की पत्नी लुईस फर्रुखाबाद से इस बार उम्मीदवार है।
जिसको लेकर बवाल छिड़ गया है। भाजपा ने इसे अचार संहिता का उल्लघंन माना है, इसी बात की शिकायत उसने लिखित तौर पर चुनाव आयोग से शिकायत की। जिसके बाद चुनाव आयोग ने लुईस खुर्शीद को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
वैसे सलमान के साथ में कांग्रेस पूरी तरह खड़ी है वो हर तरह से इस विवाद को गर्माने के मूड में है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी के कुछ पदाधिकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी से मिले और सलमान खुर्शीद के बयान की लिखित शिकायत की।
जबकि वहीं सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उन्हें अच्छी तरह से कानून का पता है, कोटा बढ़ाने का वादा करना गैर कानूनी नहीं है। यह वादा कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक है। भाजपा के चिल्लाने से क्या होता है जो सही है वो सही ही रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications