बर्फबारी से उत्तराखंड में मतदान तारीख बदलने की मांग

दिल्ली (ब्यूरो)। देश में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने 30 जनवरी को प्रस्तावित मतदान को 10 फरवरी को कराए जाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि हालात सामान्य होने तक मतदान को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किए जाने पर भी चिंता जताई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के साथ सोमवार को हुई मुलाकात में भाजपा नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुद्दों पर चर्चा की है। उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए 30 जनवरी को मतदान है, लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी व निचले इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है और हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं। नकवी ने कहा है कि कई इलाकों में बर्फबारी से रास्ते पूरी तरह से बंद हैं।

ऐसे में चुनाव प्रचार संभव नहीं हो पा रहा है। इसका असर मतदान पर भी पड़ेगा। नकवी ने आयोग के सामने उत्तर प्रदेश का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके पदों से हटाया गया था, उनको सरकार अन्य दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर रही है।

निशंक समेत 136 ने और किया नामांकन

मंगलवार को राज्यभर में कुल 136 नामांकन दाखिल किए गए। आज नामांकन करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, नेता प्रतिपक्ष डा. हरक सिंह रावत और उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष ले.ज.(सेनि) टीपीएस रावत शामिल हैं। देहरादून में नामांकन प्रक्रिया के तहत आज 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज डोईवाला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोख्रियाल निशंक, चकराता से कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह व ऋषिकेश से भाजपा नेता प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन कराया।

गढ़वाल मंडल के पांच जिलों की बीस विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे। नामांकन पर्चे भरने वालों में रुद्रप्रयाग से नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, बदरीनाथ से केदार सिंह फोनिया (उत्तराखंड रक्षा मोर्चा), लैंसडौन से रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष टीपीएस रावत शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रमुख लोगों में कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी, टिहरी से किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग शूरवीर सिंह सजवाण व पुरोला से राजेश जुवांठा ने नामांकन किया। हरिद्वार जिले में मंगलवार को कुल 19 नामांकन हुए। कुमाऊं मंडल में मंगलवार को कुल 58 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। आज नामांकन कराने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के बंशीधर भगत, कांग्रेस की अमृता रावत व भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+