राजनाथ सिंह के रिश्तेदार जसपाल राणा कांग्रेस में शामिल

जसपाल राणा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा पार्टी में आखिर कब तक कोई अपनी उपेक्षा सहता रहेगा? भाजपा ने उन्हें टिकट देकर कोई एहसान नहीं किया था। यदि वह जसपाल राणा नहीं होते तो भाजपा उन्हें टिकट भी नहीं देती।
जसपाल पहले सोनिया गांधी के चार जनवरी के हल्द्वानी कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वाले थे। लेकिन कोहरे के कारण सोनिया के न आने के कारण उनकी योजना उस समय कामयाब नहीं हो पायी जिसके चलते जसपाल आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी चोधरी वीरेन्द्र सिंह के साथ मीडिया के सामने आए। जंहा उन्होंने राणा को कांग्रेस में शामिल किए जाने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications